BREAKING NEWS
latest
GK FULL NOTES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
GK FULL NOTES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बेगू किसान आन्दोलन | Begu Peasant Movement

 

24 चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित बेगें ठिकाने के किसानों ने अपने जागीरदार के विरुद्ध आन्दोलन शुरू किया जिसका नेतृत्व रामनारायण चौधरी ने किया। मई, 1921 ई. में बेगें ठिकाने के कर्मचारियों ने चाँदखेड़ी नामक



स्थान पर सभा में किसानों पर अमानुषिक व्यवहार किया। बिजौलिया आन्दोलन से प्रेरित बेगूँ के किसानों ने मेनाल में एकत्रित होकर लाग-बाग व लगान को न्यायपूर्ण बनाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।


 दो वर्षों के संघर्ष के पश्चात बेगूँ ठाकुर अनूपसिंह व किसानों के मध्य समझौता हुआ लेकिन इसे 'बोल्शेविक' की संज्ञा दी गई। सरकार ने जाँच हेतु ट्रेंच आयोग का गठन किया। 13 जुलाई, 1923 में किसानों की सभा पर सेना द्वारा लाठीचार्ज करने पर रूपाजी एवं कृपाजी धाकड़ शहीद हो गये।


* इसके पश्चात् पथिकजी इस आन्दोलन से जुड़े । आन्दोलन के कारण बन रहे दबाव के फलस्वरूप बन्दोबस्त व्यवस्था लागू कर लगान की दरें कम की एवं अधिकांश लागें वापस लीं व बेगार प्रथा समाप्त की।

Soil erosion and its conservation मृदा क्षरण एवं उसका संरक्षण

 



'भौतिक रूप से मिट्टी के कणों का अपने स्थान से हटने की क्रिया से को मृदा क्षरण कहते हैं।" मृदा का पृथक्करण तथा परिवहन मृदा क्षरण कहलाता है। अधिकांश दशाओं में जल परिवहन कारक होता है लेकिन हवा भी यह कार्य करती है। "मृदा को विभिन्न क्षरण शक्तियों द्वारा बहने तथा काटने से बचाने की क्रिया को मृदा संरक्षण कहते हैं।"


मृदा क्षरण के प्रकार


1. प्राकृतिक क्षरण : वनस्पति से ढकी हुई मृदा के प्राकृतिक रूप से हवा तथा जल द्वारा लगातार और धीरे-धीरे क्षरण को प्राकृतिक क्षरण कहते हैं। यह क्षरण मृदा निर्माण तथा मृदा विनाश की क्रियाओं में सदैव साम्य रखता है। इससे कोई विशेष हानि नहीं होती क्योंकि परिवर्तन में बहुत समय लगता है। इस क्षरण को मनुष्य द्वारा नहीं रोका जा सकता है।


999999https://trickstergame.blogspot.com/2021/09/trading-ch

Download File art-symmetrical-triangle-with.html9


2. त्वरित क्षरण : जब भूमि की वनस्पति को पशुओं द्वारा चराकर, खोदकर या जोतकर माप्त कर दिया जाता है तो भूमि वनस्पति विहीन हो जाती है।

Mehoji Mangaliyaa () Hindustan Express




मेहाजी मांगलिया इष्टदेव के रूप में पूजे जाते है।


मेहाजी पाँच पीरों में से एक 1 मेहाजी मांगलिया के पिता का नाम गोपालराज सांखला थी।


मेहाजी का बापणी (जोधपुर) में मंदिर है। यहाँ पर भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी को मेला लगता है। • इनका जन्म सांखला क्षत्रिय परिवार में हुआ, ये राव चूड़ा के समकालीन थे।


• मेहाजी के बारे में लोक मान्यता है कि इनकी पूजा करने वाले भोपा की


वंश वृद्धि नहीं होती और वे गोद लेकर पीढ़ी चलाते है। • मेहाजी का प्रिय घोड़ा 'किरड़ कावरा' है।


• मेहाजी का सारा जीवन धर्म की रक्षा और मर्यादाओं के पालन में बीता।


• मेहाजी जैसलमेर के राव राणंगदेव भाटी से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।


● प्रसिद्ध इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने लिखा है कि इनका लालन-पालन इनके ननिहाल में 'मांगलिया गोत्र' में हुआ था इसलिए 'मेहाजी मांगलिया' के नाम से प्रसिद्ध हुए जबकि अन्य शोधकर्ता 'साँखला राजपूत' मानते है।

मानसिंह के अन्य विजयी अभियानः

 पिता भगवन्तदास के नेतृत्व भेजी। विजय में मानसिंह का अपूर्व योगदान रहा। अकबर ने मानसिंह से प्रसन्न होकर सिंधु नदी के सुरक्षा का जिम्मा उन्हें सौंपा। 1585 में मानसिंह को काबुल का सूबेदार नियुक्त किया। जहाँ उन्होंने रेशन विद्रोहों को समूल नष्ट किया।


बिहार सूबेदारी: दिसम्बर, 1587 बादशाह अकबर द्वारा मानसिंह बिहार की सूबेदारी दी गई। सूबेत में मानसिंह गिध गौर राजा पूरनमल हराया अन्य विद्रोहों का सफलतापूर्वक दमन कर ि शांति स्थापित की।


उड़ीसा विजय मानसिंह ने 1592 में उड़ीसा के अफगान शासक नासिर खाँ पराजित कर उड़ीसा


साम्राज्य का अंग बनाया। अकबर ने इस विजय के बाद मानसिंह को बिहार अतिरिक्त बंगाल का


बनाया।


बंगाल की दौरान राजा मानसिंह ने कूचबिहार शासक राजा लक्ष्मीनारायण बंगाल राजा केदार पराजित कर मुगल शासन के अधीन किया। राजा केदार से 1604 में मूर्ति तथा उसे आमेर के महलों प्रतिष्ठित किया। 1605 ई. तक मानसिंह बंगाल व बिहार अकबर ने अपनी मृत्यु से कुछ समय पूर्व मानसिंह को हजारी मनसब कर उनका अपूर्व सम्मान


ही दरबार में इतना उच्च पद उस समय तक किसी अन्य हिन्दू शासक को प्राप्त नहीं था। महमदनगर अभियान :अकबर की मृत्यु के बाद सम्राट जहाँगीर मानसिंह के संबंध नहीं में मानसिंह को सम्राट जहाँगीर द्वारा दक्षिण अहमदनगर अभियान पर भेजा गया। दक्षिण में रहते हुए *6 जुलाई, 1614 को राजा मानसिंह की मृत्यु हो


जा मानसिंह न केवल अच्छे सेनानायक व शासक थे बल्कि एक प्रकांड विद्वान वास्तुशिल्प के समय रायमुरारी दास 'मानचरित्र' की रचना की थी तथा पुण्डरीक विठ्ठल रागचन्द्रोदय निर्णय आदि प्रसिद्ध ग्रंथों की रचना की। बिहार की सूबेदारी के समय मानसिंह रोहतासगढ़ में नवाए, बिहार मानपुर नगर तथा बंगाल अकबर नगर (राजमहल) की स्थापना की।

श्वसन सजीवों का

 श्वसन सजीवों का एक प्रमुख लक्षण है, सामान्यत: ऑक्सीजन को अन्दर लेना तथा कार्बन-डाई-आक्साइड को बाहर निकालना श्वसन माना जाता है। सामान्यत: सजीव कोशिकाओं में उपापचय क्रियाओं हेतु ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। अतः "जटिल कार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा की विमुक्ति (liberation) को श्वसन कहते हैं।" यह क्रिया ऑक्सीजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति में हो सकती है।


श्वसन क्रिया को निम्न समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है C6H1206 + 6H2O + 602 6CO, + 12H2O + Energy (686K.Cal.)


• श्वसन के प्रकार (Types of Respiration ) ऑक्सीजन की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति के आधार पर श्वसन को निम्नलिखित दो प्रकारों में विभक्त किया जा सकता है

राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी


• रामदेव जी का जन्म बाड़मेर के शिव तहसील के ऊंडूकासमेर गाँव में भाद्रपद शुक्ल दूज (द्वितीया) को हुआ था। इनका जन्मकाल 1352 ई. से 1405 ई. के मध्य माना जाता है।


•  रामदेवजी के पिता का नाम अजमाल जी (तंबर वंशीय) तथा माता का नाम मैणादे था। ये श्रीकृष्ण के वंशज माने जाते है। रामदेवजी 'रामसा पीर', 'रूणीचा रा धणी', 'बाबा रामदेव', आदि उपनामों से भी जाने जाते है।


● रामदेवजी के गुरू का नाम बालीनाथ था।


● रामदेवजी के भाई का नाम वीरमदे था।


● इनका विवाह अमरकोट (वर्तमान पाकिस्तान में) सोढ़ा, दलसिंह की सुपुत्री नेतलदे / निहालदे के साथ हुआ।


● रामदेवजी के मेघवाल जाति के भक्त रिखिया कहलाते हैं। ● हिन्दू रामदेवजी को कृष्ण का अवतार मानकर तथा मुसलमान 'रामसा पीर' के रूप में इनको पूजते है।


• रामदेवजी ने अपनी योग साधना के बल पर तांत्रिक भैरव का वध करके


पोकरण क्षेत्र के आसपास के लोगों को उससे मुक्ति दिलवाई थी।


• रामदेवजी के नाम पर भाद्रपद द्वितीया व एकादशी को रात्रि जागरण किया जाता है, जिसे 'जम्मा' कहते है।


• बाबा रामदेवजी के चमत्कारों को पर्चा कहा जाता है। पर्चा शब्द 'परिचय' शब्द से बना है। परिचय से तात्पर्य है अपने अवतारी होने का परिचय देना।


• रामदेवजी के प्रतीक चिन्ह के रूप में पगल्ये (चरण चिन्ह) बनाकर पूजे जाते है।


● रामदेवजी के भक्त इन्हें कपड़े का बना घोड़ा चढ़ाते है। • रामदेवजी के मंदिरों को 'देवरा' कहा जाता है, जिन पर श्वेत या 5 रंगों की ध्वजा, 'नेजा' फहराई जाती है।


• रामदेवजी ही एक मात्र ऐसे देवता है, जो एक कवि भी थे। इनकी रचना 'चौबीस वाणियां' प्रसिद्ध है।


'रामसरोवर की पाल' (रूणेचा) में समाधि ली तथा इनकी धर्मबहन 'डाली बाई' ने यहाँ पर उनकी आज्ञा से एक दिन पहले जलसमाधि ली थी। डाली बाई का मंदिर इनकी समाधि के समीप स्थित है।


● रामदेवजी की सगी बहिन का नाम सुगना बाई था। सुगना बाई का विवाह पुंगलगढ़ के पडिहार राव विजयसिंह से हुआ।


• मेघवाल जाति की कन्या डालीबाई को रामदेवजी ने धर्म-वहिन बनाया था। डालीबाई ने रामेदवजी के समाधि लेने से एक दिन पूर्व समाधि ग्रहण की थी।


• रामदेवजी ने कामड़िया पंथ चलाया था।


• कामड़िया जाति की स्त्रियाँ तेरहताली नृत्य में निपुण होती है।


• बीकानेर, जैसलमेर में रामदेवजी की फड़ व्यावले भक्तों द्वारा यांची जाती है। ● रामदेवजी ने परावर्तन नाम से एक शुद्धि आंदोलन चलाया जो मुसलमान


बने हिन्दुओं की शुद्धि कर उन्हें पुनः हिन्दू धर्म में दीक्षित करना था। ● रामदेवजी का वाहन नीला घोड़ा था।


● रामदेवजी हड़बूजी के समकालीन थे।


● रामदेवरा (रूणेचा) जैसलमेर जिले की पोकरण तहसील में रामदेवजी का समाधि स्थल है। भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक मेला भरता है।


● रामदेवजी का मेला साम्प्रदायिक सद्भाव का सबसे बड़ा मेला है।


● लोकदेवताओं में सबसे लम्बे गीत रामदेवजी के गीत है।


रामदेवजी के प्रिय भक्त यात्री जातरू कहलाते है।


रामदेवजी ने पश्चिम भारत में मतान्तरण व्यवस्था को रोकने हेतु प्रभावी भूमिका निभाई थी।


● भैरव राक्षस, लखी बंजारा, रवा राईका का सम्बन्ध रामदेवजी से था। • यूरोप की क्रांति से बहुत पहले रामदेवजी द्वारा हिन्दू समाज को दिया गया संदेश समता और बंधुत्व था।


• रामदेवजी के मंदिर जोधपुर के पश्चिम में मसूरियां पहाड़ी (जोधपुर),


बिराटियां (पाली), सूरताखेड़ा (चित्तौड़गढ़) तथा छोटा रामदेवरा गुजरात में स्थित है।


• रामदेवजी के वंशज मृतक व्यक्ति को दफनाते है।


• पाँच पीरों को पर्चा- एक बार मक्का से पाँच पीर रामदेवजी को परखने आये वे एक चादर पर बैठकर आ रहे थे। रामदेवजी जंगल में अपने नोले घोडे को घास चरा रहे थे। पीर नीचे उतरे और रामदेवजी से पूछताछ को। पीरों ने कुछ चमत्कार भी दिखाये, जैसे दातून की डालियों को जमीन में गाड़ कर पाँच पीपली के पेड़ बनाना आदि। बाबा ने यह शांति से देखा इसके बाद रामदेवजी ने उन्हें भोजन के लिए कहा पीरों ने कहा की हम तुम्हारे बर्तनों में भोजन नहीं करेंगे। हम अपने बर्तन तो मक्का में ही भूल आए हैं है। तब प्रभु ने साथ लम्बा किया और उनके वे पांचों कटोरे मक्का से लाकर पलभर में उनके सामने रख दिये। पाँचों पर प्रभु के चरणों में गिर पड़े माफी मांगने लगे तथा कहा


'मैं तो केवल रहा और थे पीस का पीर।'


● रामदेव जी मल्लिनाथ जी के समकालीन थे।

राजस्थान का राज्य पशु 'चिंकारा' (वन्य जीव श्रेणी)

राज्य पशु 'चिंकारा' (वन्य जीव श्रेणी)

• चिंकारे को राज्य पशु का दर्जा 22 मई, 1981 में मिला।

• चिंकारे का वैज्ञानिक नाम गजेला-गजेला है।

• . चिंकारा एण्टीलोप प्रजाति का जीव है। • चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है।

• चिंकारों के लिए नाहरगढ़ अभयारण्य (जयपुर) प्रसिद्ध है।

● राज्य में सर्वाधिक चिंकारे जोधपुर में देखे जा सकते है।

• 'चिंकारा नाम से राज्य में एक तत् वाद्य यंत्र भी है।

• चिंकारा हल्के भूरे अखरोटी रंग का एक सुंदर जानवर है। • चिंकारा के सींग आजीवन बने रहते है। जबकि हिरण हर वर्ष अपने सोंग

गिरा देता है और उसके नये सींग उग आते है। • भोले मुँह और सुन्दर चक्राकार सींग वाले इस पशु के पेट के नीचे का भाग सफेद होता है।

• चिकारा श्रीगंगानगर जिले का शुभंकर है।


राजस्थान की प्रमुख भक्त महिलाए

 मीराबाई -


मीराबाई के बचपन का नाम 'पेमल' था।


● मौराबाई का जन्म 1498 में वैशाख शुक्ला तीज को 'कुड़की (पाली)' में हुआ।


● राठौड़ों के मेड़तिया शाखा के संस्थापक राव दूदा मीरा के दादा तथा रतन सिंह मीरा के पिता थे। 1516 ई. मोरा का विवाह चितौड़ के महाराणा सांगा के ज्येष्ठ पुत्र भोजराज के साथ हो गया, किन्तु विवाह के 7 वर्ष बाद ही भोजराज की मृत्यु गई और मोरा विधवा हो गई।


● मीरा पति की मृत्यु के बाद श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गई।


● रैदास जी जब चितौड़ में आये थे, तब मीरा ने इनसे दीक्षा ली थी।


 ● मौरा चितौड़ को छोड़कर पहले मेड़ता फिर वृंदावन तत्पश्चात् द्वारका चली गई।


● मीरा की रचनाओं में 'टीकाराग', 'नरसी मेहता री हुंडी', 'रूक्मणी मंगल', 'गीत-गोविंद' आदि प्रमुख है।


 ● मीरा के निर्देशन में बजभाषा की रचना 'नरसी जी रो मायरो' है। इसके रचयिता रतना खाती है।


• मीरा को 'राजस्थान की राधा' के प्रतीक रूप में जाना जाता है।


• मीरा की उपासना 'माधुर्य भाव' की थी। • मीरा की 'पदावलियां' प्रसिद्ध है।


• मीरा अपने अंतिम समय में गुजरात के डाकोर स्थित रणछोड़ चली गई और वहीं अपने गिरधर गोपाल में विलीन में हो गई।


• मीरा की मृत्यु द्वारका में 1548 ई. (वि.स. 1604) को हुई।


करमेती बाई -


• ये खण्डेला के कुल पुरोहित शास्त्रज्ञ परशुराम कांथड़िया की पुत्री थी।


• खण्डेला ठाकुर ने इनकी स्मृति में ठाकुर बिहारी मंदिर निर्मित करवाया।


सहजो बाई :-


• संत चरणदास की कृष्ण भक्त शिष्या सहजोबाई द्वारा सहज प्रकाश, सोलह तिथि व शब्दवाणी रचनायें चरणदासी मत में विशेष स्थान रखती है।


दयाबाई :- 


• कोटाकासिम के डहरा गांव की दयाबाई संत चरणदास के चाचा केशव की पुत्री थी, जो राधाकृष्ण की भक्त थी।


• विवाह न करके चरणदास जी के सेवा में चली गई।


• बिदुर में मृत्यु (1855) में हुई तथा यहीं पर समाधि स्थल है।


गवरी बाई -


• डूंगरपुर महारावल शिवसिंह ने गवरी बाई के लिए 1829 में बालमुकुन्द मंदिर का निर्माण करवाया।


● इन्हें बागड़ की मीरा कहा जाता। है।


• फतेहपुर के कामयखानी नवाब फेदन खां की ताजबेगम कृष्णोपासिका थी। आचार्य बिट्ठलनाथ को गुरू माना तथा महावन में रहते हुए कृष्ण भक्ति में अनुरक्त समाधिस्थ हुई।


ज्ञानमती बाई -


• संत चरणदास के शिष्य आत्माराम इंकगी आश्रम शिष्या ज्ञानमती बाई का कर्मक्षेत्र जयपुर के गणगौर मोहल्ले में रहा। इसमें 50 वाणियां आत्माराम परंपरा के संतों के साथ संकलित है।


समान बाई चारण -


अलवर के माहुंद गांव की समानबाई पारण भक्तराम नाथ कवियत्री पुत्री थी। इन्होंने जीवन पर्यन्त आंखों पर पट्टी बांधे रखी ताकि किसी अन्य को न देख सके।


भक्त कवियत्री गंगा बाई -


• पुष्टमार्गीय गोस्वामी बिट्ठलनाथ की शिष्य गंगा बाई क्षत्राणी वैष्णव वार्ता से गंगा बेटी के नाम से प्रसिद्ध हुई।


फूली बाई -


• जोधपुर महाराजा जसवंत सिंह की समकालीन फूलीबाई ने विवाह नहीं किया। इन्हें महाराज ने धर्म बहिन माना तथा जनाना की रानियों व अन्य स्त्रियों को धर्मोपदेश के लिए लेकर गया। ये मांझव गांव की थी।


भूरी बाई -


• उदयपुर में जन्मी करमा जिसने भगवा जगन्नाथ को हठ पूर्वक करवाया।


रानी रूपादे -


• इनके पिता वालाबदरा जो नाथ अनुयायी थे। ये वहां के राव भाटी की शिष्या थी। निर्गुण संत परम्परा की समर्थक रूपादे ढोंगी साधुओं के विरूद्ध थी।

पर्यावरण के जैविक कारक

 जैविक कारक


जैवमण्डल पृथ्वी की सतह और वायुमण्डल का वह भाग है, जहाँ पर जैविक इकाइयाँ मनुष्य, पशु, पेड़-पौधे और जीवाश्म रह सकते हैं। जैवमण्डल वास्तव में अपने आप में स्वतंत्र रूप में कोई क्षेत्र विशेष नहीं है, बल्कि यह जैविक वस्तुओं और उनको घेरे रखने वाली अजैविक वस्तुओं के बीच होने वाली परस्पर क्रिया-कलापों का कार्य स्थल है। वस्तुतः यह जलमण्डल, स्थलमण्डल तथा वायुमण्डल में लगा हुआ वह भाग है जहाँ जीवन संभव है। जीवमण्डल में किसी क्रिया का प्रारम्भ सौर ऊर्जा से होता है जो सूर्य किरणों के रूप में पृथ्वी पर आती हैं। इस ऊर्जा की सहायता से हरे पौधे प्रकाश-संश्लेषण(Photo-synthesis) की क्रिया के अंतर्गत कार्बन डाइ ऑक्साइड और जलवाष्प में अपना स्थान ले लेती है तथा कार्बोहाइड्रेट्स पौधों द्वारा स्वयं में समाशोषित कर लिए जाते हैं जो ऊर्जा के रूप में व्यवस्थित रहते हैं। यह ऊर्जा शाकाहारी (Herbivores) पशुओं, घास तथा छोटी वनस्पति खाने से और बड़े पशुओं द्वारा छोटे मांसाहारी पशुओं (Carnivores) के खाने से क्रमवार एक भोजन श्रृंखला के रूप में चलती रहती है। मनुष्य जिसकी श्रेणी शाकाहारी और मांसाहारी (Omnivores) दोनों में आती है, अपने में ऊर्जा वनस्पति तथा पशु दोनों से लेता है। सभी वनस्पति तथा पशुओं (मानव सहित) की अधिकतर ऊर्जा उनकी अपनी जीवन क्रिया के संचालन में ही समाप्त हो जाती है और बच जाती है वह मृत पदार्थ (Dead Matter) के रूप में रह जाती है।


प्राणी जगत का निम्नतम स्तर के एक कोशीय जीवन अमीबा से लेकर उच्चतम वर्ग स्तनधारी के जीवों तक की समस्त क्रियाएँ अजैविक तत्वों के अधीन हैं। सूक्ष्म जगत जिसमें कोरी आँख से दिखाई न देने वाले अनेक प्रकार के सूक्ष्म जीव आते हैं उनको भी अपने अस्तित्व के लिए जैवमण्डल के वनस्पति जगत व प्राणी जगत तथा अजैविक घटकों पर निर्भर रहना पड़ता है।


अतः प्राकृतिक पर्यावरण प्रकृति की प्रत्येक इकाई के आपसी समन्वय का ही परिणाम है।

वायुमण्डल (Atmosphere)


वायुमण्डल (Atmosphere) वायुमण्डल पृथ्वी की सतह से लगभग 1,000 किमी. से भी अधिक ऊँचाई तक का वह भाग है, जिसमें विभिन्न गैसों तथा अन्य पदार्थ अलग अलग ऊँचाई तक रहते हैं। ये स्वयं अलग-अलग गोलीय-कक्ष में बँट जाते हैं जिन्हें अलग-अलग नाम दे दिये जाते हैं, जो इस प्रकार हैं-अधोमण्डल या क्षोभमंडल (Troposphere), समताप मण्डल (Stratosphere), मध्यमण्डल व ओजोन मंडल (Mesosphere or Ozonosphere), आयन मण्डल (lonosphere), और बाह्य मण्डल (Exosphere) |



क्षोभमंडल-


पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर तक का वायु परत को क्षोभमंडल कहते हैं। पृथ्वी तल पर पड़ने वाले कुल वायुमंडलीय दान का तीन चौधाई इसी परत के कारण होता है। मौसम सम्बन्धी परिवर्तन यथा-आँधी तूफान का आना, जलवाष्प से बादल बनना, वर्षा होना, हवाओं का संचरण आदि इसी मंडल में होते हैं।


समताप मंडल — 


पृथ्वी तल से 18 से 32 किलोमीटर ऊँचाई वाली परत को समताप मंडल कहा जाता है क्योंकि इस परत में ताप एक समान रहता है। इसी भाग में ऊष्मा का अवशोषण तथा विकिरण लगभग समान परिमाण में होता है।


ओजोन मंडल –


 यह पृथ्वी सतह से 32 से 80 किलोमीटर वायुमंडलीय क्षेत्र है जिसमें ओजोन गैस की परत होती है जो सजीवों के लिए हानिकारक सूर्य की पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है और उन्हें पृथ्वी तल तक नहीं पहुँचने देती !


आयन मंडल --- 


पृथ्वी तल से 80 से 640 किलोमीटर की वायुमंडलीय परत में आवेश युक्त कण पाये जाते हैं, अतः इसे आयन मंडल कहा जाता है। धनावेशित व ऋणावेशित आयनों के मध्य विद्युत चुम्बकीय क्रियाएँ होती रहती है जिसके परिणामस्वरूप प्रकाश व चमक उत्पन्न होता है। इस मंडल की वायु अत्यन्त विरल होती है।


बहिमंडल – 


पृथ्वी सतह से 640 किलोमीटर से अधिक ऊँचाई का क्षेत्र बहिमंडल कहलाता है जहाँ अत्यधिक विरल वायुप्रवाह पाया जाता है। वायुमण्डल के विभिन्न गैसीय पदार्थ मिलकर वायु के नाम से जाने जाते है


वायु में विभिन्न गैसों का अनुपात है -21% ऑक्सीजन, 78% नाइट्रोजन, 0.3% कार्बन डाई ऑक्साइड तथा शेष भाग में अन्य गैसें जैसे-हीलियम, नियोन, आर्गन, जेनोर, क्रिप्टन, ओजोन आदि। इन गैसों के अतिरिक्त जीवोत्पत्ति लवण (Biogenic Salt) तथा अग्नि (Fire) भी वायुमण्डल ही तत्व हैं।


पर्यावरण के उक्त अजैविक तत्व जीवधारियों के लिए विभिन्न रूपों में अति आवश्यक है या यूँ कहा जा सकता है कि इनके बिना जीवन संभव नहीं। ये जीव तत्व के पूरक हैं।


जल प्रधान पोषक पदार्थ होने के साथ-साथ जलवायु तथा मौसम को प्रभावित करता है, स्थल मण्डल, थलीय तथा जलीय प्राणियों के लिए अधिकांश खनिज मैटाबालाइट्स का एकमात्र सोत है और वायु तो प्राणदायिनी शक्ति है। अत: अजैविक तत्व जैवमण्डल की अनिवार्यता है।

स्थल मण्डल (Lithosphere)

 



2. स्थल मण्डल (Lithosphere) :-


स्थल मण्डल पृथ्वी का वह भाग है जिस पर हम निवास करते हैं, जिस पर पेड़-पौधे वनस्पति उगती है, जिसके अन्दर अनेक प्राकृतिक संसाधन भरे हैं और जो ठोस मिट्टी, चट्टानों और पिघले पदार्थों में पिण्ड रूप में बना है। यह पूरी पृथ्वी का 3/10 भाग है. शेष 7/10 भाग जल क्षेत्र में आता है। इस ठोस भाग की आन्तरिक रचना का अंदर का भाग 'इनर कोर' (Inner core) कहलाता है। इस भाग की मोटाई (व्यास) 1,300 किमी. है। इसके चारों ओर पिधले हुए पदार्थ का भाग जिसकी मोटाई लगभग 2,080 किमी. है तथा इसे 'आउटर कोर' (Outer core) कहते हैं। पृथ्वी की इस रचना के सबसे अंदर 'इनर कोर' (Inner core) का भाग जो ऊपर से 6.370 किमी की गहराई पर है, का तापमान 4,000 डिग्री सेन्टीग्रेड तक होता है। यह ऊँचाई के अनुसार कम होता होता ऊपर सामान्य तापमान 30°00 से 40°0 पर आ जाता है।


• स्थल मण्डल की सबसे ऊपरी सतह पर बनावट और भौगोलिक स्थिति के अनुसार स्थानों को अलग-अलग निम्नलिखित नाम दिए गए हैं


1. महाद्वीप (Continents) पृथ्वी के वह बड़े-बड़े क्षेत्र जो लगभग चारों ओर पानी से घिरे हुए हैं, महाद्वीप कहलाते हैं। एक- एक महाद्वीप में कई-कई देश हो सकते हैं। विश्व में कुल सात (एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया तथा अण्टार्कटिका) महाद्वीप हैं।


2. पहाड़ (Mountains) भू-पटल पर ऊँचे उठे हुए भागों से निर्मित चट्टानी स्थानों को पहाड़ कहते हैं। छोटी ऊँचाई वाले भाग पहाड़ी (Hills) के नाम से जाने जाते हैं। इनका ऊपरी भाग नुकीला होता है इन्हें चोटियाँ (Peaks) कहते हैं। बगल की सतहें तिरछी (Steep) खड़ी होती हैं। एवरेस्ट (Mt. Everest) तथा कंचनजंघा (Kanchan Junga) की ऊँचाई क्रमशः 8,848 तथा 8,579 मीटर है जो विश्व में सबसे ऊँची हैं।


3. मरुस्थल (Desert) भारी रेत से बने भू-भागों को मरुस्थल अथवा रेगिस्तान कहा जाता है। यहाँ पानी नितान्त न्यून होता है। अतः आबादी अथवा पेड, वनस्पति आदि नहीं होती है। सहारा (उत्तरी अफ्रीका) तथा चार ऐसे ही परुस्थल है।


4. द्वीप (Isiands)-ऐसभी ओर से पानी से घिरे होते हैं, उन्हें द्वीप कहा जाता है विश्व में अनेक द्वीप है, जैसे श्रीलंका (हिन्द महासागर), आइसलैण्ड (उत्तरी अटलाण्टिक) आदि।

जल मण्डल (Hydrosphere)

 

जल मण्डल (Hydrosphere)

1. जल मण्डल (Hydrosphere) :-

जल मण्डल पृथ्वी का वह भाग है जो जलमग्न है। सम्पूर्ण पृथ्वी का 70% भाग जल मण्डल है। ये लगभग 1460 मिलियन घन किमी. मात्रा में है जिसके अंतर्गत सागर, महासागर, झील, नदियाँ, तालाब के अतिरिक्त कार्य के रूप में चिपका हुआ भाग भी सम्मिलित है। इस पूरी जल मात्रा का अधिकांश भाग (लगभग 97 प्रतिशत) महासागर और समुद्रों में है जो पीने योग्य नहीं है। शेष 3 प्रतिशत पानी नदियों, झीलों, भू-गर्भ में, ध्रुवों पर कार्य के रूप में हैं, जिसमें से भी वाष्पीकरण (Evaporation) तथा निर्जलन (Precipitation) से केवल 25 प्रतिशत पानी पीने के काम आ सकता है। महासागर, समुद्र (सागर), नदियों, प्रपातों तथा झीलों पर थोड़ा-सा प्रकाश डालना आवश्यक है



1. महासागर (Oceans) यद्यपि विशाल जल के मुख्य भण्डारमहासागर एक-दूसरे से लगे हैं, लेकिन तब भी भू-वेत्ताओं ने इन्हें महाद्वीपों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग नाम दिये हैं। ये मुख्यतः पाँच है


 (i) प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean) यह सबसे बड़ा और पृथ्वी के 35.25 प्रतिशत (16.52.42,000 वर्ग किमी.) भाग में फैला हुआ है। अधिकतम चौड़ाई 14,880 किमी. और अधिकतम गहराई 11.516 मीटर (MIndanao Deep) लिए हुए यह महासागर सबसे पुराना माना जाता है।

(ii) अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) दूसरा महासागर पृथ्वी के 20.9 प्रतिशत (8,23,62,000 वर्ग किमी.) क्षेत्र और इसकी अधिकतम गहराई 8,381 मीटर (Milwankee Deep) है ।


(iii) हिन्द महासागर (Indian Ocean) पृथ्वी के दक्षिण में स्थित यह महासागर पृथ्वी के 14.65 प्रतिशत (7.35.56.000 वर्ग किमी.) क्षेत्र को घेरे हुए है। इसकी अधिकतम गहराई 7,725 मीटर (Planet Deep) है।


(iv) आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) पृथ्वी के उत्तर में 1,39,86,000 वर्ग किमी. में फैला यह महासागर बर्फ के रूप में जमा है, जो व्यावहारिक रूप में किसी कार्य में नहीं आता है।


(v) अण्टार्टिका महासागर अथवा दक्षिणी महासागर (Antarica Ocean) यह भी आर्कटिक महासागर की तरह पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर है और बर्फ से अधिकांश समय जमा रहता है।


2. समुद्र (Sea) पृथ्वी पर पानी के बड़े अन्य भण्डारों को समुद्र का नाम दिया है जो वस्तुतः चारों ओर द्वीपों-महाद्वीपों से घिरे हैं। 15 बड़े समुद्रों में कैरीबियन समुद्र (Carribbean Sea), भूमध्य सागर (Mediterranean Sea), मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Maxico), हडसन की खाड़ी (Hudson Sea), काला सागर (Black Sea), लाल सागर (Red Sea). बाल्टिक सागर (Baltic Sea), फारस की खाड़ी (Persia Gulf) आदि प्रमुख हैं।


3. नदियाँ, झीलें तथा प्रपात (Rivers, Lakes & Falls) - पृथ्वी के अन्य जल स्रोतों में नदियाँ, झीलें और जल प्रपात मुख्य हैं, जिनकी संख्या अनगिनत हैं। इनमें भी नदियों की उपयोगिता सर्वाधिक है, क्योंकि ये व्यापार में भी सहायक सिद्ध होती हैं। विश्व की सबसे बड़ी पाँच नदियाँ---- (i) अमेजन (Amazon)-दक्षिणी अमेरिका (6,750 किमी.), (ii) नील (Nile) अफ्रीका (6,670 किमी.), (iii) मिसीसीपी-मिमौरी (Mississippi Missouri) - अमेरिका (5.970 किमी.), (iv) यांगटीसी क्यांग (Yangtze र Kiang) चीन (5.470 किमी.) और (Obi)-रूप (5.150 किमी.) है।
भारत की गंगा नदी (River Ganges) की लम्बाई 2,655 किमी. विश्व क्रम में 31वाँ स्थान रखती है।



पर्यावरण अध्ययन

rav maldev | राव मालदेव का इतिहास

 • राव गांगा की मृत्यु के बाद मालदेव मारवाड़ का शासक बना। यह गांगा का सबसे बड़ा पुत्र था।



• राव मालदेव का जन्म 5 दिसम्बर, 1511 ई. को मणिक देवी की कोख से हुआ था, उसकी माता सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी। 


• राव मालदेव का राज्याभिषेक का कार्य 21 मई, 1532 ई. को सोजत (पाली) में संपादित किया गया।


• राव मालदेव जिस समय जोधपुर का शासक बना उस समय उसके अधिकार


क्षेत्र में केवल जोधपुर व सोजत के ही परगने थे।


• मालदेव ताकतवर व्यक्ति था, इसलिए फारसी इतिहासकारों ने मालदेव को 'हिंदुस्तान का हशमत वाला शासक', वँदायूनी खाँ ने इसे 'भारत का महान पुरूषार्थी राजकुमार' तथा एक मुस्लिम इतिहासकार फरिस्ता ने 'हिंदुस्तान का सबसे शक्तिशाली राजा' आदि नामों से पुकारा है।


● हिंदुओं का सहयोगी होने के कारण मालदेव को हिंदु बादशाह भी कहते है।


 • मारवाड़ चित्रशैली का स्वतंत्र उद्भव मालदेव के शासनकाल में हुआ।


 ● राव मालदेव का सर्वप्रथम अभियान 1531 ई. में भद्राजून (जो कि जोधपुर से लगभग 50 मील की दूरी पर स्थित था) पर हुआ। 

 इस हमले में वहाँ का शासक वीरा मारा गया और भद्राजून पर मालदेव का अधिकार हो गया।


 • नागौर के शासक दौलत खाँ व मालदेव के मध्य 1533 ई. में हीराबाड़ी (नागौर) नामक स्थान पर युद्ध हुआ, जिसमें मालदेव की विजय हुई। रा मालदेव का नागौर पर अधिकार हो गया।


• मेड़ता के वीरमदेव को अजमेर पर आक्रमण करने के कारण व हीराबाड़ी के में दौलत खां लोदी से विजित दरियावजोश हाथी को मारवाड़ न पहुँचाने के कारण युद्ध झेलना पड़ा। मालदेव ने 1535 ई. में मेड़ता पर आक्रमण कर मेड़ता व अजमेर वीरमदेव से प्राप्त किया। • वीरमदेव भाग कर शेरशाह की शरण में चला गया और शेरशाह को मालदेव


के विरूद्ध भड़काया।


राव मालदेव ने 1538 ई. में सिवाणा (शासक-राणा डूंगरजी), जालौर


(सिकन्दर खान को कारवास में डाला) व साँचोर (चौहान शासक) पर


अधिकार किया। 1541 ई. में मालदेव ने अपने सेनापति जेता व कूपा के नेतृत्व में राव जैतसी के साथ पाहेवा/साहेवा का युद्ध फलौदी (जोधपुर) में हुआ।


* इव युद्ध में राव जैतसी मारा गया तथा मालदेव ने बीकानेर पर अधिकार कर लिया और बीकानेर का प्रबंध कूपा को दे दिया गया। ॐ राव जैतसी ने अपने मंत्री नागराज के माध्यम से शेरशाह सूरी से सहायता मांगी थी, जो उसे समय पर न मिल सकी।


● नैणसी री ख्यात तथा वीर विनोद के अनुसार मालदेव ने मेवाड़ के बनवीर


के विरूद्ध उदयसिंह को सहायता दी थी, जिसके फलस्वरूप उदयसिंह


मेवाड़ का सिंहासन प्राप्त करने में सफल रहा। लेकिन बाद में दोनों के


मध्य सम्बन्ध बिगड़ गये।


1541 ई. में मालदेव ने अपदस्थ मुगल सम्राट हुमायूँ को सहायता का आश्वासन देकर मारवाड़ आमंत्रित किया। हुमायूँ मालदेव से जोगीतीर्थ नामक स्थान पर मिला और मालदेव ने अपदस्थ हुमायूँ को सहायता का आश्वासन दिया। यद्यपि हुमायूँ अपनी मुर्खता के कारण मालदेव की सहायता प्राप्त नहीं कर सका। किंतु मालदेव के इस व्यवहार से शेरशाह नाराज हो गया और मालदेव के कुछ विरोधी सरदारों (मेड़ता के वीरमदेव, बीकानेर के कल्याणमल) के शेरशाह के साथ मिल जाने के कारण दोनों के सम्बन्ध तनावपूर्ण हो गये।


4 जनवरी, 1544 ई. में मालदेव के जैता व कूपा तथा अफगान शासक शेरशाह सूरी (फरीद) के बीच जैतारण का यद्ध/गिरी सुमेल का युद्ध (पाली) हुआ।


• मालदेव ने गिरि गाँव (पाली) में तथा शेरशाह सूरी ने सुमेल के पास बावरा गाँव (अजमेर) में अपना पड़ाव डाला।


इस युद्ध में शेरशाह सूरी की मेड़ता के वीरमदेव व बीकानेर के कल्याणमल ने सहायता की। ने


शेरशाह सूरी ने युद्ध से पूर्व कूटनीति का परिचय देते हुए जैता व कृपा के शिविर में कुछ धन रखवा दिया और मालदेव के शिविर के आगे एक जाली पत्र फिंकवा दिया कि जैता व कूपा ने शेरशाह सूरी से धन लेकर सुबह होने वाले युद्ध में भाग न लेने का निर्णय ले लिया


• मालदेव का विवाह जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उम्मादे के साथ हुआ और उम्मादे अपने पति से विवाह के पहली रात ही रूठ गई थी, इस कारण इतिहास में उम्मादे रूठी रानी के नाम से प्रसिद्ध हुई और जीवनपर्यन्त रूठी रही और अपने जीवन का अंतिम समय अजमेर के तारागढ़ दुर्ग में बिताया।


• शेरशाह ने जब अजमेर पर आक्रमण किया तब मालदेव ने रानी उम्पादे को लाने के लिए ईश्वरदास को भेजा इस पर उम्मादे के पास आसा बारहठ नामक चारण ने रानी का स्वाभिमान जगाते हुए कहा


'माण रखै तो पीव तज, पीव रखै तज माण।

दो-दो गयंद न बंधही, हेको खम्भु ठाण।।' 


 अर्थात् मान रखना है तो पति को त्याग दें, पर पति रखना है तो मान को त्याग दें, लेकिन दो-दो गायों का एक ही स्थान पर बांधा जाना असंभव है। इन पंक्तियों को सुनकर युद्ध प्रस्थिति में भी उम्मादे मालदेव के पास जाने से इन्कार कर देती है।


रूठी रानी नाम से एक ओर प्रसिद्ध महिला अजमेर नरेश पृथ्वी राज द्वितीय चौहान की पुत्री सुहावा देवी भी है। इसने मेनाल (भीलवाड़ा) में सुहावेश्वर शिवालय का निर्माण करवाया था। मेनाल में सुहावा देवी का आवास स्थल रूठी रानी का महल कहलाता है।


7 दिसम्बर, 1562 ई. में मालदेव की मृत्यु के बाद मालदेव की पत्नी उम्मादे मालदेव की पगड़ी के साथ सती हुई।


पति की वस्तु के साथ सती होना अनुमरण प्रथा कहलाता है।


 • मालदेव के समय में साहित्य की भी पर्याप्त उन्नति हुई। उसके काल में नरसेन ने 'जिन रात्रि' कथा की रचना की। जो कि एक जैन कृति है तथा डींगल भाषा में दुदो विसराल द्वारा 'रत्नसिंह री वेली' और 'अखो भाणौत' द्वारा 'देईदास जेतावत री वेलि' की भी रचना की गई।


• श्रीअभय जैन ग्रंथ भंडार, बीकानेर में एक प्राचीन हस्तलिखित गुटका उपलब्ध है, जिसके पृष्ठ सं. 87 पर राव मालदेव के सम्बन्ध में निम्न पंक्तियाँ लिखी हुई है- "मृत्यु के समय जब मालदेव को आँगन पर लिटाया गया, तब उसने कहा- मैंने चार भूलें की है एक तो मैंने बुर्ज (किले के) में औरत को चुनवा दिया, दूसरी सातलमेर का दुर्ग ध्वस्त कर पोखरण में दुर्ग बनवाया, तीसरी मैनें अपने भाई-बन्धुओं को मारा और चौथी बादशाह शेरशाह से बिना लड़े में रणक्षेत्र से भाग गया।"

rajasthan ka pashu mela | राजस्थान के पशु मेले

 • मल्लीनाथ पशु मेला - यह पशु मेला तिलवाड़ा (बाड़मेर) में लगता है। 



यह मेला चैत्र कृष्ण 11 से चैत्र शुक्ल 11 (अप्रेल) को लगता है।


यह पशु मेला थारपारकर नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


● सेवड़िया पशु मेला (चैत्र शुक्ल एकादशी) - यह पशु मेला रानीवाड़ा (जालौर) में लगता है।


यहाँ कांकरेज व मुर्रा नस्ल का क्रय-विक्रय होता है।


 • गोमती सागर पशु मेला- यह पशु मेला झालरापाटन (झालावाड़) मालवी में लगता है। 

यह मेला वैशाख शुक्ल 13 से ज्येष्ठ कृष्ण 5 (मई) तक लगता है।


• ब्राह्मणी माता का मेला- यह पशु मेला सोरसण (बारां) में लगता है। 


 यह पशु मेला गधों के मेले के रूप में प्रसिद्ध है।


• चंद्रभागा पशु मेला- यह पशु मेला झालरापाटन (झालावाड़) में लगता है। 

यह पशु मेला मालवी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


• महाशिवरात्री पशु मेला- यह पशु मेला करौली में फाल्गुन कृष्ण 13 को लगता है।


यह पशु मेला हरियाणवी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


जसवन्त पशु मेला- यह पशु मेला भरतपुर में लगता है। यह पशु मेला हरियाणवी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


यह मेला आश्विन शुक्ल 5 से 14 तक (अक्टूबर) लगता है।


 • गधों का मेला- यह पशु मेला लूणियावास (जयपुर) में लगता है। यह पशु मेला गधों के लिए प्रसिद्ध है।


• गोगामेड़ी पशु मेला- यह पशु मेला गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में लगता है।


यह पशु मेला हरियाणवी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला श्रावण पूर्णिमा से भाद्र पूर्णिमा (अगस्त) तक लगता है। वलदेव पशु मेला- यह पशु मेला मेड़ता (नागौर) में लगता है।


यह पशु मेला नागौरी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


यह मेला चैत्र शुक्ल 1 से पूर्णिमा तक (अप्रेल) तक लगता है।


 • वीर तेजा पशु मेला- यह पशु मेला परवतसर (नागौर) में लगता है।  यह पशु मेला नागौरी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


यह मेला श्रावण पूर्णिमा से भाद्र अमावस्या (अगस्त) तक लगता


• रामदेव पशु मेला- यह पशु मेला मानसर (नागौर) में लगता है।


यह पशु मेला नागौरी नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।


यह मेला मार्ग शुक्ल 1 से माघ पूर्णिमा (फरवरी) तक लगता 


• आमेट का पशु मेला- यह मेला आमेट (राजसमंद) में आश्विन शुक्ल 11 लगता है।


 ● पुष्कर पशु मेला - यह पशु मेला पुष्कर (अजमेर) में लगता है।


यह पशु मेला गिर नस्ल के लिए प्रसिद्ध है।  यह मेला कार्तिक शुक्ल 5 से मार्गशीर्ष 2 (नवम्बर) तक लगता है।


• राजस्थान में सर्वाधिक पशु मेले नागौर में आयोजित किये जाते है।


राजस्थान में आमदनी की दृष्टि से वीर तेजा जी पशु मेला सबसे बड़ा मेला माना जाता है।


राज्य का सबसे प्राचीनतम पशु मेला मल्लीनाथ पशु मेला है। जो लूणी नदी के किनारे पर लगता है।


• राज्य का सबसे लम्बा पशु गोगामेड़ी पशु मेला नोहर, हनुमानगढ़ लगता है। 


● राज्य में धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक मेले डूंगरपुर (21) में लगते है।


राजस्थान के क्षेत्र व जाति विशेष के मेले






⚡जांगल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला कपिलमुनि का मेला कोलायत (बीकानेर) में लगता है।

यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कोलायत झील में किया गया स्नान गंगा स्नान की तरह पवित्र माना जाता है।

इस मेले के सरोवर में दीपदान की परम्परा प्रसिद्ध है। 
कोलायत में कपिल मुनि की तपोभूमि स्थित है।

जनश्रुति के अनुसार कपिल जी ने यहाँ पर सांख्य दर्शन का प्रतिपादन किया था।  हिन्दू-सिक्ख धर्म का सबसे बड़ा मेला कपिलमुनि का मेला कोलायत (बीकानेर) में लगता है।

⚡मारवाड़ प्रदेश का सबसे बड़ा मेला रामदेवरा मेला (बाबा रामदेवजी का मेला) पोकरण (जैसलमेर) में लगता है। 

 यह मेला भाद्रशुक्ल द्वितीया से एकादशी तक लगता है।

यहाँ इस मन्दिर के पुजारी तंवर जाति के राजपूत होते हैं।

तीर्थयात्रियों को 'जातरू' कहा जाता है। रूणेचा या रामदेवरा पर लोकदेवता रामदेवजी का समाधि स्थल है।

रूणेचा या रामदेवरा पर रामदेवजी को प्रिय श्वेत तथा नीले घोडे चढ़ाये जाते हैं।

रामदेवरा से 12 किलोमीटर दूरी पर पंच पीपली नामक धार्मिक स्थल पर रामदेवजी ने पाँच पीरों को पर्चा दिया था।

साम्प्रदायिक सद्भाव का सबसे बड़ा मेला रामदेवरा मेला जैसलमेर में लगता है।

⚡हिन्दु-जैन सद्भाव का सबसे बड़ा मेला ऋषभदेव जी का मेला धुलेव (उदयपुर) में लगता है।

यह मेला चैत्र कृष्ण अष्टमी- नवमी को लगता है।

धुलेव (उदयपुर) में जैन तीर्थकर ऋषभदेवजी की काले पत्थर की मूर्ति है।

यहाँ केसर बहुत अधिक चढ़ाई जाने के कारण इसे केसरियानाथजी भी कहते है।

यहाँ काले पत्थर की मूर्ति होने के कारण भील लोग इनको कालाजी भी कहते है।

ऋषभदेवजी जैनियों के प्रथम तीर्थकर है तथा 2.3वें तीर्थकर पार्श्वनाथ जी व 24वें तीर्थंकर महावीरजी है।

इस मेले में आदिवासी जाति इकट्ठी होती है।

⚡बागड़ प्रदेश का सबसे बड़ा मेला बेणेश्वर का मेला नवाटापुरा (डूंगरपुर) में लगता है।

बैणेश्वर मेला माघ शुक्ल एकादशी से माघ शुक्ल पूर्णिमा तक भरता है।

बैणेश्वर नाम शिवलिंग पर आधारित है। यह शिवलिंग स्वयं उद्भुत माना गया है।

बैणेश्वर मेला आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला है।

वेणेश्वर के मेले को बागड़ प्रदेश का पुष्कर तथा आदिवासियों का कुंभ भी कहा जाता है।

बैणेश्वर मेला डूंगरपुर जिले में बैणेश्वर के नवाटापुरा नामक स्थान पर सोम-माही-जाखम नदियों के संगम पर शिवलिंग की पूजा हेतु लगता है।

आदिवासी जातियों में यह मेला मुख्यतः भील जनजाति है।

इस मेले में मुख्यतः डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले के लोग भाग लेते है। 

इस मेले को जनजातियों का लोक मेला के नाम से भी जाना जाता है।

वेणेश्वर नामक स्थान पर राजा बलि की यज्ञ स्थली है।

⚡हाड़ौती प्रदेश का सबसे बड़ा मेला सीताबाड़ी का मेला शाहबाद (बारां)

यह मेला ज्येष्ठ माह की अमावस्या को लगता है।

सीताबाड़ी के बारे में किवदन्ती प्रचलित है कि यहाँ भगवान राम के सीता परित्याग के उपरान्त सीता ने अपना निर्वासन काल यहाँ वाल्मिकी आश्रम में व्यतीत किया था।

सीताबाड़ी लव-कुश की जन्म स्थली व राम सेना के समर की साक्षी है।

सीताबाड़ी का मेला सहरिया जनजाति का कुंभ मेला माना जाता है। 
सीताबाड़ी मेला हाड़ोती अंचल का सबसे बड़ा मेला है।

सीताबाड़ी में सात कुण्ड है।

⚡जैनियों का सबसे बड़ा मेला महावीर जी का मेला (करौली) में लगता

यह मेला चैत्र शुक्ल 13 से वैशाख कृष्ण 2 तक लगता है।

श्रीमहावीरजी दिगम्बर जैन सम्प्रदाय का एक प्रमुख स्थान है।

यहाँ पर भगवान महावीरजी की लगभग 400 वर्ष पुरानी मूर्ति स्थित है।

इस मेले के अंत में रथ यात्रा का आयोजन होता है। श्रीमहावीरजी की लठ मार होली प्रसिद्ध है।

⚡मत्स्य प्रदेश का सबसे बड़ा मेला भर्तृहरि का मेला अलवर में लगता है।

यह मेला भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को लगता है। यहाँ पर भर्तृहरि का समाधि स्थल स्थित है।

⚡सिक्ख धर्म का सबसे बड़ा मेला साहवा का मेला साहवा (चूरू) में लगता है।

यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को लगता है।

साहवा गुरुद्वारे के साथ नानक देव एवं गुरुगोविन्द सिंह के आने एवं रहने की स्मृतियां जुड़ी हुई है।

⚡मेरवाड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा मेला पुष्कर का मेला पुष्कर (अजमेर) में

यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। पुष्कर मेले को राजस्थान का रंगीला मेला कहा जाता है।

विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला पुष्कर, अजमेर में लगता है।

पुष्कर मेले में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक आते है। 
इस मेले में ऊँटों की सर्वाधिक बिक्री होती है।

1857 ki kranti | 1857 की क्रांति से संबंधित पुसतके

वीर सावरकर पहला भारतीय क्रांतिकारी लेखक है जिसने 1857 के विप्लव को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम युद्ध बताया है उससे अपने ऐतिहासिक ग्रंथ को स्वतंत्रता सैनिको को समर्पित करते हुए लिख है कि, 'स्वधर्म तथा स्वदेश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते-लड़ते मरण का वरण करने वाले वीरो, यह कृतज्ञ इतिहास तुम्हारी पावन स्मृति में ही समर्पित है।'



वीर सावरकर द्वारा लिखित पुस्तक- “The Indian war of Indepen dence- 1857"

आर.सी. मजूमदार के अनुसार 1857 की क्रांति प्रथम स्वतंत्रता संग्राम नहीं था बल्कि एक सैनिक विद्रोह था।

हरिनारायण सैनी ने आजादी का आन्दोलन और अलवर नामक पुस्तक लिखी थी।

'माझा प्रवास' विष्णुभट्ट गोडसे द्वारा लिखित पुस्तक है। अशोक मेहता ने अपनी पुस्तक द ग्रेट रिवेलियन (The Great Rebel lion) में यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि यह एक राष्ट्रीय विद्रोह था। वीर रसावतार सूर्यमल्ल मिश्रण में अपनी पुस्तक वीर सतसई में 1857 की क्रांति पर कुछ रचनाएं लिखी है।

हाड़ौती अंचल के सुप्रसिद्ध समकालिन कवि लेखक सूर्यमल्ल मिश्रण ने 1857 की क्रांति को कभी सिपाही विद्रोह या 'गदर' नहीं माना, उसने इसे स्वातंत्र्य संग्राम की ही संज्ञा दी थी और उसे समग्र देश के संघर्ष के संदर्भ में ही आँका था।

बांकीदास ने अपनी पुस्तक 'बाकीदास री ख्यात' में 1857 की क्रांति के बारे में लिखा है -- “आयो राज अंग्रेज रो मुलक र ऊपर" उक्ति प्रसिद्ध

“Rajasthan Role in the Struggle of 1857"- नाथूलाल खडगावत ।

27 जुलाई, 1857 ई. को डिजरायली ने ब्रिटिश लोकसभा में कहा था। कि ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत की परम्पराओ व रीति-रिवाजों के विरूद्ध अपनाई गई नीति के फलस्वरूप भारत में विद्रोह भड़क उठा था।

पं. जवाहरलाल नेहरू अपनी पुस्तक हिन्दुस्तान की कहानी (संक्षिप्त संस्करण) में लिखते है कि 1857 ई. के विप्लव ने तीव्र गति से व्यापक रूप ले लिया और वह हिन्दुस्तान की लड़ाई बन गई। उनका मत है कि मुख्यतः यह एक सामंतवादी विद्रोह था, जिसके नेता सामंत सरदार या उनके साथी थे, परन्तु विभिन्न कारणों से देश में अंग्रेज विरोधी भावना व्याप्त थी, अतः कुछ अंशो तक विप्लवकारियो को जन-समर्थन भी प्राप्त था । अन्ततः यह कहना उपयुक्त होगा कि 1857 का विप्लव यदि पूर्णतया राष्ट्रीय विद्रोह नहीं कहा जा सकता, तो इसे मात्र सिपाही गदर की संज्ञा देना भी उचित नहीं होगा।

मंशी जीवनलाल और मुईनद्दीन, दुर्गादास बंधोपाध्याय (बरेली) लारेन्स, ट्रेवेलियन, केय, मालेसन, टी.आर. होम्स के अनुसार 1857 की क्रांति एक 'सैनिक विद्रोह' था।

शशिभूषण चौधरी ने अपनी पुस्तक kTheores of the Indian Mutinyl में 1857 ई. के संघर्ष को स्वतंत्रता का संग्राम माना है।

शशि भूषण चौधरी ने 1957 ई. में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'Civil Rebellion in Indian Mutinies, 1857-1859' में 1857-58 ई. घटनाओं को सैनिक व असैनिक विद्रोही के सम्मिश्रण मे देखते है

एस. एन. सेन ने 1857 के विद्रोह का सरकारी इतिहासकार, सरकार ने इन्हें .1857 के विद्रोह पर अधिकृत इतिहास लिखने को कहा। इन्होंने सैनिक बगावत व 1857 का विद्रोह (Eighteen Fifty Seven) नामक पुस्तक में 1857 के सम्बन्ध में लिखा है कि यद्यपि इस विद्रोह को 'राष्ट्रीय संग्राम' नहीं कहा जा सकता, परन्तु इसे विद्रोह की संज्ञा देना भी गलत होगा, क्योंकि यह कहीं भी केवल सैनिकों तक सीमित नहीं रहा।

आर. सी. मजूमदार- इन्होंने अपनी पुस्तक 'The Sepoy Mutiny and the Rebellion of 1857' प्रकाशित की। उन्होंने इस पुस्तक में निष्कर्ष निकाला है कि 'यह तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो

प्रथमः, न ही राष्ट्रीय तथा न ही स्वतंत्रता संग्राम था......।" आर. सी. मजूमदार की एक अन्य पुस्तक का नाम 'British Paramoun tancy And The Indian Renaissance' है।

सर जेम्स आउट्रम और डब्ल्यू टेलर ने 1857 के विद्रोह को हिन्दू-मुस्लिम

षड़यंत्र का परिणाम कहा है।

बेंजामिन डिजरेली (ब्रिटिश प्रधानमंत्री) ने 1857 के विद्रोह को 'राष्ट्रीय विद्रोह का है।

सैय्यद अहमद खाँ ने अपनी पुस्तक 'An Essay on the Indian revolt (FAGI) में इसे सैनिक विद्रोह माना। टीआर होम्स ने 1857 की क्रांति को चरता तथा सभ्यता के बीच युद्ध कहा है।

प्रिचार्ड ने अपनी पुस्तक 'द म्यूटिनी इन राजस्थान' में विचार व्यक्त किये है कि यदि अजमेर पर क्रांतिकारीयो (विप्लवकारियो) का अधिकार हो जाता तो राजस्थान के शासक उनके सहयोगी बन जाते। रेजीडेन्सी के संबंध में पन्निकर ने कहा है कि-'रेजीडेन्सी में होने वाली

फुस्स-फुसाहट राज्य के लिए गरज हो जाती थी।'

डॉ. ताराचन्द ने 1857 के विद्रोह को 'राष्ट्रीय विप्लव' कहा है। अंग्रेज इतिहासकारों ने इसे सिपाही विद्रोह, सामन्तवादी प्रतिक्रिया, हिन्दू मुस्लिम षड्यंत्र आदि की संज्ञा दी है।

👇👇👇👇👇





BGMI WHITE BODY CONFIG FILE


BGMI LESS RECOIL CONFIG FILE



























sindhu ghati sabhyata | सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार



 1826 में चार्ल्स मैसन ने हड़प्पा के टीलों पर प्रकाश डाला। 1921 में रायबहादुर दयाराम साहनी के नेतृत्व में हड़प्पा की खुदाई की गई। 1922 में राखालदास बनर्जी के नेतृत्व में मोहनजोदड़ो की खुदाई की गई।


1924 में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने इस सभ्यता का नामकरण सिन्धु घाटी की सभ्यता किया। 1947 के बाद इसे हड़प्पा सभ्यता कहा जाने लगा।


वर्तमान में सरस्वती सभ्यता का सिंधु-सरस्वती-सभ्यता नामकरण का मत भी प्रस्तुत किया जा रहा है।


तिथि-निर्धारणः


मार्टिमर ह्वीलर के अनुसार 2500 बी.सी. - 1500 बी.सी. 

रेडियो कार्बन पद्धति के अनुसार 2300-1740 बी.सी.


सर जॉन मार्शल इसे 3000 बी.सी. के पूर्व की मानते है।



मूल निवासी:


सभ्यता के मूल निवासियों के बारे में विभिन्न प्रकार के मत प्रचलित है। रंगनाथ राव इसके निर्माताओं को बहुजातीय मानते है। सर मार्टिमर ह्वीलर, जॉन मार्शल के अनुसार इस सभ्यता के जनक द्रविड़ जाति के लोग थे। डॉ. पुसालकर एवं विमलचन्द्र पाण्डे आर्यों को इस सभ्यता के जनक होने का श्रेय देते है। गार्डन चाइल्ड के अनुसार सुमेलिया के निवासियों ने सिंधु सभ्यता की स्थापना में अपनी भूमिका का निर्वहन किया । वस्तुतः अधिकांश विद्वान द्रविड़ों को ही इस सभ्यता का निर्माता स्वीकार करते हैं। सभ्यता में चार मानव प्रजातियों के लोग थे—1. प्रोटो ऑस्ट्रेलायड, 2. भूमध्यसागरीय, 3. मुंगोलायड, 4. नेग्रीटो। इनमें सर्वाधिक संख्या भूमध्यसागरीय प्रजाति के लोगों की थी।


सिधु घाटी सभ्यता का विस्तार:


सिंधु सभ्यता का भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में रहा। भारत में पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र |


सिन्धु घाटी सभ्यता 12.99.600 वर्ग किमी. में विस्तृत थी। 

 सर्वाधिक पश्चिमी पुरास्थल सुत्कागेण्डोर (बलूचिस्तान, दाश्त नदी) । 

 सर्वाधिक पूर्वी पुरास्थल आलमगीरपुर (मेरठ-हिण्डन नदी ) पर |


सर्वाधिक उत्तरी पुरास्थल माँडा (जम्मू-चिनाब नदी) । सर्वाधिक दक्षिणी पुरास्थल दैमाबाद (अहमदनगर-प्रवरा नदी) ।


सिंधु घाटी सभ्यता मे नगर-


सिन्धु सभ्यता को नगरीय सभ्यता कहा जाता है, क्योंकि यहाँ के नगरों का निर्माण सुनियोजित ढंग से किया गया था। सड़कें लम्बी चौड़ी तथा एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं। नगर आधुनिक व्यावसायिक शैली पर निर्मित थे, प्रत्येक गली में कुएँ तथा भवनों में स्नानागार थे। नगर का प्रत्येक भाग लम्बाई एवं चौड़ाई में गलियों द्वारा मुहल्लों में विभाजित था। सड़कों के किनारे कूड़ा डालने हेतु मिट्टी निर्मित पात्र रखे रहते थे। गंदे पानही के निकास हेतु नगर में छोटी, बड़ी तथा गहरी नालियों को जाल-सा बिछा हुआ था। ईंट, चूना तथा खड़िया मिट्टी से निर्मित इन नालियों को बड़ी-बड़ी ईंटों तथा पत्थरों से ढ़का जाता है। 


मोहनजोदड़ों से 30 फुट चौड़ा राजमार्ग मिला है। नालियों के निर्माण हेतु पकी हुई ईंटों का प्रयोग किया गया था । पकी ईंटों का प्रयोग केवल यही अन्य सभ्यताओं में नहीं।


सिंधु घाटी सभ्यता मे भवन निर्माण:


मकान 4 कमरों से 30 कमरों के मिलते हैं। ●सड़कों तथा गलियों के दोनों ओर भवनों का निर्माण एक पंक्ति में कच्ची तथा पक्की ईंटों के द्वारा किया जाता था। भवन में रसोईघर, कुएँ, स्नानघर, आँगन तथा शौचालयों का निर्माण किया जाता था। भवन छोटे-बड़े, एक मंजिले तथा दो मंजिले होते थे। भवनों के द्वार राजमार्गों की ओर न खुलकर गली में पीछे की ओर खुलते थे।


विशेष बिन्दुः


हड़प्पा से अन्नागार के साक्ष्य, श्रमिक आवास, कब्रिस्तान R-37, काँगे का एक्का, कांस्य दर्पण, एक बर्तन पर बना मछुआरे का चित्र, सिन्धु सभ्यता की अभिलेखयुक्त मुहरें सर्वाधिक हड़प्पा से ही प्राप्त हुई है। 


मोहनजोदड़ों से वृहत्तस्नानागार, अन्नागार, पुरोहितावास, महाविद्यालय के साक्ष्य, सभागार (एसेम्बली हॉल) मिले हैं। काँसे की नग्न स्त्री की मूर्ति, पशुपति शिव के साक्ष्य, हाथी का कपालखंड आदि भी मिले हैं।


महाराणा प्रताप का संपूर्ण इतिहास

महाराणा प्रताप सिसोदिया वंश का महान राजा था। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ में कुल 25 वर्ष तक शासन किया। महाराणा प्रताप के पिता उदयसिंह व माता जैवन्ता बाई थी ।



इतिहास का एकमात्र राजा महाराणा प्रताप है, जिसका जन्म 1597 विक्रमी महाराणा प्रताप का जन्म बादल महल (कटारगढ) कुम्भलगढ़ दुर्ग में 9 संवत् व मृत्यु 1597 ई. में हुई।


मई 1540 ई. (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, विक्रमी संवत् 1597) को हुआ। महाराणा प्रताप के बचपन का नाम कीका (भीलों में छोटे बालक को कीका कहते है।) था। महाराणा प्रताप को कर्नल टॉड ने मेवाड़ केसरी कहा है। महाराणा प्रताप को हल्दीघाटी का शेर भी कहा जाता है।


उदयसिंह ने अपनी रानी भटियाणी (धीर वाई) के प्रभाव में आकर जगमाल को उत्तराधिकारी बनाया।


अखैराज सोनगरा ने जगमाल को गद्दी से हटाकर महाराणा प्रताप को शासक बनाया इस अवसर पर पंडित कृष्णदास नामक ब्राह्मण ने 28 फरवरी, 1572 ई. को 32 वर्ष की आयु में महाराणा प्रताप की कमर में राजकीय तलवार बांधकर गोगुन्दा, उदयपुर में राजतिलक किया, लेकिन विधिवत रूप से राजतिलक राव चन्द्रसेन की मौजूदगी में कुंभलगढ के दुर्ग में हुआ।


कुछ विद्वानों के अनुसार महाराणा प्रताप ने मानसिंह का अपमान किया था। इसलिए मानसिंह ने प्रताप के विरूद्ध अकबर को युद्ध हेतु भड़काया जिसका परिणाम हल्दीघाटी था। लेकिन अमर काव्य वंशावली में मानसिंह और महाराणा प्रताप की मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताया है। अकबर ने हल्दीघाटी युद्ध की व्यूह रचना मैग्जीन दुर्ग में ही रची थी।


हल्दीघाटी युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जिस भूमि पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका, वहाँ उसने स्वभूमिध्वंस की नीति (स्कॉर्चड् अर्थ पॉलिसी) को अपनाया।


18 जून 1576 ई. (गोपीनाथ शर्मा के अनुसार 21 जून 1576 ई.) को हल्दीघाटी का युद्ध / रक्त तलाई का युद्ध हुआ। हल्दीघाटी का युद्ध मुगल सेनापति मिर्जा राजा मानसिंह व महाराणा प्रताप के बीच हुआ। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व आमेर के मिर्जा राजा मानसिंह ने किया ।


हल्दीघाटी के युद्ध में मानसिंह का मुस्लिम सहयोगी सेनापति आसफ खां था। * मानसिंह ने मुगल सेना का नेतृत्व करते हुए मोलेला गांव (राजसमंद)


में पड़ाव डाला। महाराणा प्रताप ने युद्ध की योजना 'कुम्भलगढ़ दुर्ग' में बनाई तथा सेना ने लोहसिंह गांव (राजसमंद) में पड़ाव डाला।


महाराणा प्रताप का शस्त्रागार मायरा की गुफा, उदयपुर में था।


हल्दीघाटी युद्ध के समय महाराणा प्रताप ने अपना मुख्य नियंत्रण केन्द्र केलवाड़ा, राजसमंद को बनाया।


हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की हरावल सेना (सेना का अग्रिम भाग) का नेतृत्व एकमात्र मुस्लिम सेनापति हकीम खां सूरी पठान ने किया। 


 हकीम खां सूरी का मकबरा खमनौर (राजसमंद) में बना है।


हल्दीघाटी युद्ध को बनास का युद्ध तथा हाथियों का युद्ध भी कहा जाता है। 


कर्नल जेम्स टॉड ने 'हल्दीघाटी को मेवाड़ की थमपोली' कहा है। 


थर्मोपली नामक मूल युद्ध फारसी सेनानायक जयप व यूनानी वीर सेनानायक लियोनिडास के मध्य हुआ था। इसलिए कर्लग्न जम्प टॉड ने लिखा है कि 'मेवाड़ में ऐसा कोई स्थल नहीं जहाँ थर्मोपटी जैसी भूमि ना हो और लियोनिडास जैसा वीर नहीं है।'


हल्दीघाटी युद्ध को अबुल फजल ने खपनौर का युद्ध व बंदायूनी ने गोगुन्दा का युद्ध कहा है।


हल्दीघाटी युद्ध में प्रसिद्ध इतिहासकार बंदायूनी मौजूद था। 


हल्दीघाटी युद्ध का आँखों देखा वर्णन इतिहासकार बंदायूनी ने अपने ग्रंथ मुन्तखव-उत-तवारिख में किया है तथा युद्ध के बाद बदायुनी ने अपनी दाढ़ी को राजपुतों के खून से रंगा।


हल्दीघाटी युद्ध के शुरूआत में राजपूतों ने मुगल सेना को पीछे हटा दिया था लेकिन तीसरे खंड का सेनापति 'मिहत्तर खाँ' ने अकबर के आने की झूठी अफवाह फैला दी, जिससे मुगल सेना में वापिस जोश आ गया और इसी जोश मुगल सेना को विजय दिलाई। ने


महाराणा प्रताप की सेना में रामप्रसाद, खांडेराव चक्रवाप व लूणा हाथी थे। हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के प्रिय हाथी का नाम रामप्रसाद था जिसे अकबर ने बाद में पीर प्रसाद नाम दिया था।


मुगलों की सेना में मर्दाना, गजमुखता, गजरात, रन-मंदार हाथी थे। 


हल्दीघाटी युद्ध में मिर्जा राजा मानसिंह का हाथी मूर्दाना था। अकबर 'हाथी का नाम 'हवाई' था।


झाला वीदा या झाला मन्ना ने महाराणा प्रताप का राज्य चिन्ह लेकर स्वयं लड़ना शुरू किया तथा हल्दीघाटी युद्ध में अपना बलिदान देकर प्रताप युद्ध के मैदान से निकाला। हल्दीघाटी युद्ध के बाद प्रताप की सेना कोल्यारी गांव (उदयपुर) रूकी व कोल्वारी गाँव के निकट ही कमलनाथ पर्वत के पास आवरगढ़ में अपनी अस्थायी राजधानी स्थापित की।


अकबर ने हल्दीघाटी युद्ध के बाद महाराणा प्रताप के विरुद्ध तीन बार शहबाज खां को चौथी बार अब्दुल रहीम खानेखाना को तथा अन्तिम पांचवी बार जगन्नाथ कच्छवाह को प्रताप के विरुद्ध आक्रमण हेतु भेजा। मेवाड़, में दिवेर (राजसमंद), देसुरी (राजसमंद), देवल (डूंगरपुर) व देबारी (उदयपुर) चार प्रमुख ठिकाने थे। सबसे महत्वपूर्ण ठिकाना दिवेर . ठिकाना था। जहाँ अकबर ने सुल्तान खां को मुखितयार नियुक्त किया था। महाराणा प्रताप ने अक्टूबर 1582 ई. में मुगलों का विरोध शुरू किया। दिवेर के युद्ध (1582 ई.) को महाराणा प्रताप की विजयों का श्री गणेश कहा जाता है। दिवेर युद्ध में सुल्तान खां मारा गया । दिवेर युद्ध में महाराणा प्रताप ने 'गुरिल्ला (छापामार) युद्ध पद्धति' का प्रयोग करते हुए विजय प्राप्त की ।


दिवेर के युद्ध में महाराणा प्रताप ने मुगलगढ़ (विभिन्न मुगल ठिकाने) पर आक्रमण किया और उन सभी 36 मुगलों की चौकियों को जीत लिया। जिसके परिणामस्वरूप मेवाड़ की 36 मुगल चौकियाँ मुगलों द्वारा बंद कर दी गई।


मैराथन का युद्ध फारसी सेनानायक हिप्पियस एवं एथेंस के सेनानायक मिल्टिएड्स के मध्य यूनान की भूमि पर हुआ था। इस युद्ध में एथेंस अपना सम्मान बचा पाया था। इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने 'दिवेर के युद्ध' को 'मेवाड़ का मैराथन' कहा हैं।


1584 ई. में अकबर ने महाराणा प्रताप के विरूद्ध जगन्नाथ कछवाहा को भेजकर अंतिम अभियान किया। लेकिन मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) जगन्नाथ कछवाहा मृत्यु हो जाती है। इसके बाद 1584 से 1597 ई. तक अंतिम 13 वर्षों में महाराणा प्रताप व अकबर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। इतिहासकार इसे अघोषित संधि कहते है।

राणा कुंभा का संपूर्ण इतिहास


 राणा कुंभा का जन्म 1403 ई. में चितौडगढ़ दुर्ग में हुआ।


राणा कुंभा का राज्यभिषेक 1433 ई. में चितोडगढ़ दुर्ग में हुआ।



राजस्थान में कला व स्थापत्य कला की दृष्टि से राणा कुंभा का काल स्वर्ण काल कहलाता है। राणा कुंभा को स्थापत्य कला का जनक कहते है। 


महाराणा कुंभा के पिता का नाम मोकल व माता का नाम परमारवंशी सौभाग्यदेवी था।


महाराणा कुंभा के शासक बनते ही उसके सामने दो बड़ी समस्याएं थी - प्रथम पिता मोकल के हत्यारे चाचा व मेरा तथा दूसरी मेवाड़ पर मारवाड़ के रणमल राठौड़ का प्रभाव नष्ट करना।


कुंभा ने कुटनीति का परिचय देते हुए रणमल राठौड़ को मारवाड़ से बुलाकर उसकी सहायता से चाचा व मेरा की हत्या करवा दी। लेकिन चाचा के पुत्र एच्का व उसके सहयोगी महपा पंवार भागकर माण्डु सुल्तान की शरण में चले जाते है।


कुंभा ने मेवाड़ के सामन्तो के दबाव के कारण रणमल के प्रभाव को खत्म करने के लिए हँसाबाई के साथ डावरिया प्रथा के तहत् दहेज में आई दासी भारमली की सहायता से रणमल की शराब में जहर मिलाकर, रणमल की हत्या कर दी।


जब मारवाड़ के रणमल की हत्या (1438 ई.) चितौड़गढ़ में हुई तब उसका पुत्र जोधा भी मेवाड़ में मौजूद था। • जोधा अपनी जान बचाकर मारवाड़ की तरफ भागता है। परंतु मारवाड़ पर पहले से ही राणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र चुंडा मारवाड़ पर अधिकार कर चुका होता है। इसलिए जोधा मारवाड़ से भागकर बीकानेर के काढूनी गॉव में शरण लेता है और शेष मारवाड़ पर 15 वर्षों तक काहूनी से शासन करता है।


मण्डौर व जोधपुर पर 15 वर्षों तक चूंडा के पुत्र कुंतल, मांझा व सूवा ने शासन किया था। 


मेवाड़ के राणा कुम्भा व मारवाड़ के राव जोधा के बीच 1453 ई. में आवल-वावल की संधि हुई। इस संधि के द्वारा मेवाड़ व मारवाड़ की सीमा का निर्धारण किया गया जिसका केन्द्र बिन्दु सोजत रखा गया तथा जोधा ने अपनी पुत्री श्रृंगार देवी का विवाह राणा कुम्भा के पुत्र रायमल से किया। इसकी जानकारी श्रृंगार देवी द्वारा बनाई गयी घोसुण्डी की बावड़ी (चितौड़गढ) पर लगी प्रशस्ति से मिलता है।


1437 ई. में राणा कुम्भा व मालवा के शासक महमूद खिलजी प्रथम के बीच सारंगपुर का युद्ध हुआ।


सारंगपुर युद्ध में राणा कुम्भा विजयी हुआ तथा युद्ध विजयी की खुशी में चितौड़गढ़ दुर्ग में विजय स्तम्भ का निर्माण करवाया। विजय स्तम्भ 122 फीट ऊँचा व 9 मंजिला इमारत है।



विजयस्तम्भ (1440-48 ई. में बना) पर अत्रि व उसके पुत्र महेश द्वारा कीर्तिस्तम्भ प्रशस्ति (1460 ई.) लिखी गयी इसलिए विजयस्तम्भ को कीर्तिस्तम्भ भी कहते है। 


विजय स्तम्भ के शिल्पी जैता, नापा, पूंजा थे। विजयस्तम्भ पर भारतीय देवी-देवताओं के चित्र उत्कीर्ण है। अतः विजय स्तम्भ को भारतीय अजायबघर कहते है।


कर्नल टॉड ने विजय स्तंभ को कुतुबमीनार से बेहतरीन इमारत बताया


है तथा फर्ग्यूसन ने विजय स्तंभ की तुलना रोम के टार्जन से की है। 


राजस्थान ने 15 अगस्त 1949 ई. को अपना सर्वप्रथम डाक टिकट विजय स्तंभ पर जारी किया। यह डाक टिकट एक रूपये का था।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (राजस्थान-अजमेर), जे.के. सीमेंट व राजस्थान पुलिस का प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है।  विजय स्तम्भ विष्णु को समर्पित है अतः इसे डॉ. उपेन्द्र नाथ डे ने विष्णु ध्वज या विष्णु स्तम्भ भी कहा है।


डॉ. हर्मन गोट्ज ने इसे भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोश कहा है।  यह भारतवर्ष का एकमात्र स्तंभ है, जो भीतर और बाहर दोनों तरफ विभिन्न प्रकार की मूर्तियों से अलंकृत है। 


 कीर्ति स्तंभ की भाषा मेवाड़ी है और इसकी निर्माण पद्धति चापवक है।


चितौड़ में कुंभा के विजय स्तंभ के अलावा एक जैन कीर्ति स्तंभ भी है, जो लगभग 13वीं शताब्दी के आस-पास निर्मित हुआ है। इसमें सात मॅजिले है। यह प्रथम जैन तीथ5कर आदिनाथ को समर्पित है। इसलिए इसे आदिनाथ स्मारक भी कहते है। इसका निर्माता जीजा का पुत्र सेनाय था।


इसी के ऊपर कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति अंकित है, जिसे अत्रि ने लिखना प्रारंभ किया और महेश भट्ट ने पूर्ण किया। कवि महेश भट्ट की उपाधि कविश्वर की थी।


के कारण जैन कीर्ति स्तंभ हिन्दु स्थापत्य में अपने प्रकार का पहला है और महाराणा कुंभा का कीर्ति स्तंभ दूसरा है।' अन्य कीर्ति स्तंभ- अचलगढ़ (आबू) में भी कुंभा ने कीर्ति स्तंभ का निर्माण करवाया।


चितौडगढ़ दुर्ग में जैन संत जीजा द्वारा बनवाया गया जैन कीर्ति स्तंभ भी है। जो प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव/ आदिनाथ को समर्पित है। जैन कीर्ति स्तंभ 75 फीट ऊंचा सात मंजिला इमारत है।


कुंभा को गुजरात के शासकों के द्वारा हिन्दु सुरताण की उपाधि दी गई। राणा कुंभा को अधपति, गणपति छाप गुरू (छापामार पद्धति में कुशल) आदि सैनिक उपाधियां भी प्राप्त थी।


राणा कुंभा को हाल गुरू (गिरी दुर्गा का स्वामी), राजगुरू (राजनीति में दक्ष), राणारासो (साहित्यकारों का आश्रयदाता), अभिनव भरताचार्य, नाटकराजकर्ता (कुंभा ने 4 नाटक लिखे), प्रज्ञापालक, रायरायन, महराजा धिराज, महाराणा, चापगुरू (धनुर्विद्या में पारंगत ), शैलगुरू, नरपति, परमगुरू, हिन्दू सूरताण, दान गुरू, तोडरमल (संगीत की तीनों विधाओं में श्रेष्ठ), नंदनदीश्वर (शैव धर्म का उपासक) आदि उपाधियाँ प्राप्त थी।


कुंभलगढ़ दुर्ग- कुंभलगढ़ दुर्ग कुंभा द्वारा अपनी पत्नी कुंभलदेवी की याद में 1443-59 ई. के बीच बनवाया गया। कुंभलगढ़ दुर्ग को कुंभलमेर दुर्ग, मछींदरपुर दुर्ग, बैरों का दुर्ग, मेवाड़ के राजाओं की शरण स्थली, कुंभपुर दुर्ग, कमल पीर दुर्ग भी कहा जाता है। • कुंभलगढ़ दुर्ग में कृषि भूमि भी है। अतः कुंभलगढ़ दुर्ग को राजस्थान का आत्मनिर्भर दुर्ग कहा जाता है।


कुंभलगढ़ दुर्ग में 50 हजार व्यक्ति निवास करते थे। 


कुंभलगढ़ दुर्ग हाथी की नाल दर्रे पर अरावली की जरगा पहाड़ी पर कुंभलगढ़ अभयारण्य में राजसमंद जिले में स्थित है। कुंभलगढ़ दुर्ग का परकोटा भारत में सभी दुर्गों के परकोटे से लम्बा है। इसका परकोटा 36 किमी. लम्बा है। अतः इसे भारत की दीवार (चीन की दीवार के समतुल्य) भी कहते है। इसकी प्राचीर पर एक साथ चार घोड़े दौड़ाए जा सकते है।


राणा कुम्भा के समय 1439 ई. में पाली में राणकपुर के जैन मन्दिर (कुम्भलगढ अभयारण्य) का निर्माण धरणक सेठ द्वारा करवाया गया इन मंदिरों का शिल्पी देपाक/ देपा था।


रणकपुर के जैन मंदिर मथाई नदी के किनारे स्थित है। रणकपुर के जैन मन्दिरो को चौमुखा मन्दिर भी कहते है। यह मन्दिर प्रथम जैन तीर्थकर आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है।


फर्ग्यूसन ने इस मंदिर को देखने के बाद कहा था कि 'इस बात से इन्कार


नहीं किया जा सकता कि यह अभी पूर्ण रूप से विद्यमान है तथा ऐसा जटिल और विस्तृत जैन मंदिर देखने का मुझे अन्यत्र अवसर प्राप्त नहीं हुआ।'


रणकपुर के जैन मन्दिर में 1444 खम्भे है। अतः इन्हें खम्भों का मन्दिर या स्तम्भों का वन भी कहते है।


राणा कुम्भा द्वारा बदनौर (भीलवाड़ा) में कुशाल माता का मंदिर बनवाया गया।


कुंभा कालीन जैन आचार्य- सोमसुंदर सुरी, जयशेखर सुरी, भुवनकीर्ति एवं सोमदेव प्रमुख थे।


कुंभा ने चितौडगढ़ दुर्ग का पुनः निर्माण करवाया। कुंभा ने कैलासपुरी, उदयपुर स्थित बप्पा रावल द्वारा निर्मित एकलिंगनाथ


मंदिर का पुनः निर्माण करवाया। कुंभा को राजस्थानी इतिहास में युग पुरूष कहा गया है ।


कुंभा धर्म सहिष्णु शासक था। उसने आबू पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से लिया जाने वाला कर समाप्त कर दिया था।


हरविलास शारदा के अनुसार, 'कुंभा एक महान शासक, महान सेनाध्यक्ष, महान निर्माता और वरिष्ठ विद्वान था।'


कुंभा के दरबार में मण्डन, नाभा, गोविन्द, कान्ह व्यास, महेश आदि विद्वान थे।